रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कैंटर में पकड़ा गया चावल निकला सरकारी, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। बरौली मार्ग पर लालपुर मोड़ के पास स्थित प्लांट से 30 अप्रैल को कैंटर गाड़ी में पकड़ा गया चावल सरकारी निकला। मामले में पूर्ति निरीक्षक ने प्लांट संचालक के खिलाफ अावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

बीती 30 अप्रैल की रात्रि में थाना गभाना पुलिस को मुखबिर ने लालपुर मोड़ स्थित गोल्ड रूट्स प्राइवेट लिमिटेड प्लांट से कैंटर गाड़ी में सरकारी चावल लादे जाने की सूचना दी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और कैंटर में लादे जा रहे चावल को पकड़ लिया था। गाड़ी में करीब 280-290 चावल के कट्टे भरे हुए थे। प्लांट पर मौजूदा कर्मी व गाड़ी चालक चावल से संबंधित कोई वैद्य दस्तावेज नहीं दिखा सके थे। जिस पर पुलिस चावल से भरी कैंटर गाड़ी को पकड़ थाना ले आई थी। जानकारी पर एसडीम केबी सिंह, सीओ सुमन कनौजिया व पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार त्यागी ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही गाड़ी में रखे चावल तथा प्लांट रखे चावल के सेंपल संग्रहित कर जांच को गाजियाबाद प्रयोगशाला भेजे गए थे। जहां से आई जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि पकड़ा गया चावल सरकारी चावल है। मामले में पूर्ति निरीक्षक गभाना शिवकुमार त्यागी ने प्लांट संचालक रजत चौहान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

गभाना। नेशनल हाईवे पर दौरऊ नहर पुल के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी के सारसौल निवासी गब्बर खां कबाड़ का काम करते हैं। गुरुवार को शाम को वह बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर दौरऊ नहर पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए और सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं हादसे के बाद चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!