रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घर में घुसकर बदमाश वृद्ध महिला से लाखों रुपये के आभूषण व नगदी लेकर हुए फरार

पिसावा। थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर के माजरा भूरगढ़ी में बुधवार रात्रि में बदमाश घर में अकेली सो रही वृद्ध महिला से तमंचा के बल पर लाखों रुपये के आभूषण व नगदी लूट कर ले गए। मामले में वृद्धा के बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। भूरगढ़ी निवासी बबलू कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा बीमार था। जिसका उपचार कराने को वह यूपी पुलिस में हेडकॉस्टेबल के पद पर हापुड़ में तैनात बड़े भाई अजीत कुमार के पास गए हुए थे। जबकि घर पर उनकी बुजुर्ग मां विद्या देवी अकेली थी। बुधवार देर रात में बदमाश उनके घर में घुस गए और चारपाई पर लेटी मां के मुंह में कपड़ा ठूंसते हुए कनपटी पर तमंचा रख दिया। जिससे वह शोर नही मचा सकी। इस दौरान बदमाशों ने घर के दो कमरों के दरवाजों तोड़ने के साथ ही वहां रखी अलमारियों को तोड़कर उसमें से 94 हजार रुपये की नगदी के अलावा लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात व मां के कानों से कुंडल लूटकर फरार हो गए। बदमशों के जाने के बाद जब मां ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी उन्हें फोन पर दी। जानकारी पाकर वह भाई के साथ गांव पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जानकारी जुटाई। सीओ खैर आरके सिसौदिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!