रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाग़ में आराम कर रहे वृद्ध से लूटी अंगूठी, रिपोर्ट दर्ज

लोधा।  क्षेत्र के ताजपुर रसूलपुर में आम के बाग़ में आराम कर रहे वृद्ध से बदमाश मारपीट करते हुए सोने की अंगूठी लूट कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

ताजपुर रसूलपुर निवासी प्रेमपाल सिंह के अनुसार वह विगत 23 मई की दोपहर में गांव के बाहर आम के बाग में आराम कर रहे थे। तभी चार-पांच लोग वहां पर आ गए और उनके हाथ से जबरन सोने की अंगूठी उतारने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर डाली और अंगूठी को उतारकर भाग गए। प्रेमपाल सिंह का आरोप है कि घटना से दो दिन पूर्व भी बदमाशों ने मारपीट कर अंगूठी लूटने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता न मिलने पर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!