मोपेड व बाइक में हुई भिड़ंत, एक युवक की मौत
लोधा। क्षेत्र के गांव गोविंदपुर फगाेई के पास मोपेड व बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोपेड सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गोविंदपुर फगोई निवासी 45 वर्षीय सत्यवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह शनिवार दोपह में मोपेड से गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार सत्यवीर सिंह के अलावा बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि बाइक सवार एक युवक मौके से भाग गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों नेे सत्यवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पाकर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार बच्चों के पिता थे।