रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रालोद नेताओं ने दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह से की भेंट

इगलास। रालोद नेता जिला पंचायत सदस्य अमित ठेनुआ व कुलदीप चौधरी ने हाईकमान के बुलावे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। जिपं सदस्य ने बताया कि उन्होंने किसानों की समस्याओं और अलीगढ़ व हाथरस लोकसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर की स्थिति को भांपने के लिए भेंट की थी। हाईकमान से हाथरस व अलीगढ़ लोकसभा सीट पर तैयारियों में जुट जाने का निर्देश मिला है।

 

निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर कल

इगलास। क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में गुप्ता मेडिकल स्टोर पर निश्शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। शिविर में वृंदावन के डा. श्राफ आई हास्पिटल की टीम जांच करेगी। यह जानकारी डा. संजीव गुप्ता ने दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!