रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सीनियर्स ने जूनियर्स विद्यार्थियों का किया अभिनंदन

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डीसीईए विभाग के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया। उनके अभिनंदन में मुख्य सभागार में फ्रेशर पार्टी क्लीक – 2023 का आयोजन हुआ। जिसमें मिस्टर फ्रेशर अरुण और मिस फ्रेशर चारु, मिस्टर हेंडसम आनंद व मिस ब्यूटी अंजली, मिस्टर इवनिंग हरगोविंद व मिस इवनिंग ज्योति को चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त अधिकारी मनोज गुप्ता व प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में किसी ने गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई तो किसी ने भाव नृत्य की प्रस्तुत दी। रैंप पर जूनियर्स ने वाक कर अपना परिचय दिया। निर्णायक की भूमिका में मनोज वार्ष्णेय, दिव्या माहेश्वरी, लुबना अंसारी, लव मित्तल रहे। संयोजक विभागाध्यक्ष डा. जावेद वसीम रहे। संचालन ध्रुव व सोनाली ने किया। इस अवसर पर डा. शनि कुमार, अभिषेक गुप्ता, उमेशचंद्र शर्मा, शर्मा सोनू कुमार, अमित कुमार उपाध्याय, मो. हमजा जकी, डा. हिरा फातिमा, डा. हिबा इस्लाही, डा. प्रभात बंसल, दिलीप, राजेंद्र, कामिनी, अभय, राहुल आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!