रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में मंविवि के 10 छात्र चयनित

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के साथ ही आकर्षक जॉब भी मिल रही हैं। देश की प्रतिष्ठित कंपनी साधु फोर्जिंग लिमिटेड द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत मैकेनिकल ट्रेड के छात्रों को कैंपस सलेक्शन में उपलब्धि प्राप्त हुई है। साक्षात्कार के जरिए 10 विद्यार्थियों का जाॅब के लिए चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं को निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी गई।इनक्यूबेशन, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के निदेशक टीएस राजपूत ने बताया कि एनसीआर की साधु फोर्जिंग लिमिटेड के असिस्टेंट जनरल मैनेजर सीएम शर्मा व एजीएम प्रोडेक्सन आरएस चैहान ने विश्वविद्यालय परिसर आकर छात्रों का साक्षात्कार लिया था। साक्षात्कार के आधार पर पाॅलीटेक्निक के जय शर्मा, मनोज मीना, अंकित, जतिन, संजीव कुमार, अनुज कुमार, शिव कुमार, रामगोपाल, दीपांशु पवार, विवेक कौशिक का चयन हुआ है। इन सभी छात्रों को अच्छे पैकेज पर जाॅब मिली है। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत से काम कर स्वयं भी आगे बढ़ें और देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दें। कुलसचिव ब्रिगे. समरवीर सिंह ने बताया कि मंगलायतन विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ करियर के अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पित है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि मंगलायतन विवि में कुशल प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा दिलाने के साथ जॉब दिलाने पर भी ध्याना केंद्रित किया जाता है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!