रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अक्षय तृतीया पर रोटी बैंक ने किया भंडारे का आयोजन

इगलास। अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री मुरलीवाला युवा सेवा समिति रोटी बैंक द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने बड़े ही श्रद्धा और सेवा भाव से भंडारे की व्यवस्था की। भंडारे में पूड़ी-सब्ज़ी, स्वादिष्ट हलवा के साथ ठंडा शरबत वितरित किया गया। लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की। अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने बताया कि समिति भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आयोजित करती रहेगी और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुंचाने का कार्य करती रहेगी। आयोजन में प्रो. सिद्धार्थ जैन, लव मित्तल, अतिन अग्रवाल, कन्हैया मित्तल, डा. रोबिन वर्मा, विपिन वशिष्ठ, सुनील शर्मा, निशांत अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, मनीषा उपाध्याय, टंपूलाला, शिवा हलवाई, गिरधारीलाल, हरीश अग्रवाल आदि थे।

error: Content is protected !!