रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मंगलायतन विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्सव दक्ष का आगाज

-विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान, सृजनात्मकता और प्रस्तुतीकरण कौशल को मिला मंच

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में दो दिवसीय शैक्षणिक उत्सव ‘‘दक्ष-2025’’ का भव्य शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में पहले दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विश्वविद्यालय का यह उत्सव विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान, सृजनात्मकता और प्रस्तुतीकरण कौशल को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। जिसमें तीन प्रमुख श्रेणियां तकनीकी, ललित कला और साहित्यिक प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दक्ष जैसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में सीखने और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारण के साथ स्वयं को विकसित करें। प्रथम दिवस तकनीकी प्रतियोगिता के तहत सी एंड सी प्लस प्लस, वेब प्रोग्रामिंग, फुल पीसी टियरडाउन, थर्ड आई, वी ब्लॉग, सर्किट क्वेस्ट, ब्रिज मेकिंग, मूट कोर्ट, डर्ट रेस, एनाटॉमी पहेली, अन्नपूर्णा युवा प्रतिभा। ललित कला प्रतियोगिता के तहत पोस्टर मेकिंग, रंगोली। साहित्यिक प्रतियोगिता के तहत वाद विवाद, कविता पाठ, निबंध लेखन का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा।

कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. राजीव शर्मा ने दक्ष उत्सव के आयोजन के लिए आयोजकों व विद्यार्थियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डीएसडब्लू डा. मनोज वाष्र्णेय, प्रो. सिद्धार्थ जैन, प्रो. आरके शर्मा, प्रो. अनुराग शाक्य, प्रो. मनीषा शर्मा, डा. जितेंद्र यादव, डा. स्वाति अग्रवाल, डा. पूनम रानी, डा. अशोक उपाध्याय, डा. रोबिन वर्मा, डा. संतोष गौतम, डा. विकास शर्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!