गभाना में आंगनबाड़ी केंद्र पर चेयरमैन ने किया हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ
गभाना। कस्बा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को प्रदेश सरकार की ओर से नौनिहालों के लिए चलाई गई हॉट कुक्ड मील योजना का चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर संचालित की गई योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर 03 साल से 06 साल तक पंजीकृत बच्चों को पुष्टाहार की जगह गरम-गरम पका हुआ भोजन दिया जाएगा। चेयरमैन ने न सिर्फ पके हुए भोजन को स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता को परखा बल्कि खुद अपने हाथों से बच्चों को पौष्टिक भोजन भी परोसा। इस दौरान पूर्व सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व चेयरमैन का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सभासद स्नेहलता सिंह, भगत सिंह चौहान, अनिल प्रधान, सरोज देवी, लिपिक नवीन भगत, राजकुमारी सिंह, रेखा सिंह, पवित्रा देवी, अखिलेश सिंह, विक्रम सिंह, दिलीप शर्मा, हिमांशु सिंह, सोनू सिंह, सुरेश डीलर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
