निकाय चुनाव व ईद को लेकर एसडीएम व सीओ ने की बैठक
चंडौस। थाना परिसर में बुधवार को एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने निकाय चुनाव व ईद पर्व को लेकर प्रत्याशियों व सभ्रांत नगरिकों के साथ की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करें। किसी ने भी आचार संहिता का उल्लंघन किया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी प्रत्याशी या उसके समर्थक द्वारा किसी भी मतदाता को शराब, मिठाई या कोई भी प्रलोभन देने की शिकायत पाई जाती हैं तो संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने लोगों ने ईद पर्व को लेकर भी जानकारी जुटाई। उन्होंने लोगों से ईद पर्व को आपसी भाईचारे के साथ शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इस मौके पर इंस्पेक्टर चंडौस सीता राम सरोज समेत प्रत्याशी व सभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।