रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसडीएम व सीओ ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण

चंडौस। निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। बुधवार को एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने कस्बा चंडौस स्थित देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों में स्टाक का रजिस्टर से मिलान, बार कोड की जांच, सीसीटीबी कैमरों, लाइसेंस आदि की गहनता से जांच की। उन्होंने सैल्समैनों को निर्देशित कि दुकानों की शराब यदि गांवों में अवैध रूप से बिकती हुई मिलती या दुकानों पर कहीं बाहर की या मिलावटी शराब बिकते हुए पाई जाती है तो संबंधित के दुकान का लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!