एसडीएम व सीओ ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

गभाना। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। इस दौरान अधिकारी चुनाव से संबंधित कार्यों को अंतिम रूप से जुट गए हैं। इस क्रम में सोमवार एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने गभाना नगर पंचायत के सभी दस मतदान केंद्रों के बीस बूथों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर बने बूथों में बिजली, पानी, रैंप, शौचालय समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। कुछ बूथों पर कमियां मिलने पर अधीनस्थों को शीघ्र ही दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। बाद में उन्होंने 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती को लेकर विभिन्न गांवों में भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था को देखने के साथ ग्रामीणों से जरूरी जानकारी भी जुटाई। वहीं नायब तहसीलदार संदीप चौधरी ने नगर पंचायत चंडौस व पिसावा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।