रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

इगलास। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट ने तहसील पर धरना प्रदर्शन करके किसानों की समस्याओं को हल कराने के लिए ज्ञापनदिया। एसडीएम महिमा सिंह को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री आदि के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि 31 मार्च तक निराश्रित गोवंश को गोशाला भेजने की घोषणा होती है लेकिन आज भी गोवंश सड़क पर घूम रहे हैं। प्रदेश में आलू का भाव गिरने पर एक हजार रुपये प्रति कुंतल की सब्सिडी की मांग की गई थी। सरकार ने 50 रुपये प्रति कुंतल सब्सिडी देने की घोषणा कठिन नियम बनाकर की है।

सब्सिडी का लाभ सीधे किसानों को मिलना चाहिए। पात्र किसान आज भी सम्मान निधि से वंचित हैं। अग्निपथ योजना में युवाओं को पूर्णकालीन रोजगार का अवसर दिया जाए। उन्होंने नलकूप पर लगाए जा रहे बिजली मीटर को हटाए जाने की भी मांग की। अध्यक्षता बाबू सिंह व संचालन जयपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!