रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत 

नगला जुझार। बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को गुरुवार को राहत मिली। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे। बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। शाम होते ही तेज हवा व ओलों की बौछार के साथ झमाझम बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल गई। मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे। वहीं देर शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे, इस वजह से रात को फिर एक बार बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!