रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दहेज में नहीं मिली बुलट, ससुरालियों ने महिला को मारपीट घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। क्षेत्र के गांव खेड़िया हैवत खां निवासी एक युवक ने बहन के ससुरालियों के खिलाफ दहेज में बाइक (बुलट) न मिलने पर जहर देकर मारने का प्रयास करने व मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला दर्ज कराया है।

क्षेत्र के गांव खेड़िया हैवत खां निवासी दीपक पुत्र गुलाब सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 अप्रैल 2022 को उसने अपनी बहन प्रीती की शादी मथुरा के गांव आंवला सुल्तानपुर योरा निवासी विष्णु पुत्र रामपाल के साथ खूब दान दहेज देकर की थी। लेकिन ससुरालीजन दहेज में अतिरिक्त बाइक (बुलट) की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करने लगे। बहन ने जब यह बात उसे बताई तो उसने ससुरालियों को किसी अच्छे मौके पर बुलट दिलाने का वायदा भी किया, लेकिन उनका बहन को प्रताड़ित करना बंद न हुआ। आरोप है बीती 21 जून को बहन के ससुरालियों ने उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया, हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 25 जून को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी उसकी बहन के साथ मारपीट करते हुए गांव छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर उसकी बहन के पति विष्णु, ससुर रामपाल, सास सत्यवती, जेठ जयप्रकाश, ओमप्रकाश, जिठानी पूनम व शिवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गयाहै। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!