गभाना में एसडीएम ने महाकुंभ को स्वच्छ बनाने को 101 थाली-थैला का दिया योगदान
गभाना। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को स्वस्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से चलाए जा रहे थाली-थैला अभियान के तहत सोमवार को एसडीएम विनीत कुमार मिश्रा ने 101 थाली-थैला का योगदान देते हुए आमजनों को जागरूक किया।
एसडीएम विनीत कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित ऐतिहासिक महाकुंभ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना हैं, ऐसे में पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी हैं। पर्यावरण संरक्षण गतिविध की ओर से महाकुंभ को भव्य व दिव्य बनाएं रखने के लिए थाली-थैला की मुहिम काबिले तारीफ है। सभी को एेसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। संघ के पर्यावरण प्रमुख पं. श्यामबाबू शर्मा ने महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने लोगों को एकल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिला संघ चालक नीरज गुप्ता, शिवकांंत रावत, भुवनेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, दीपेंद्रराज सिंह, एडवोकेटविनेश कुमार सिंह, ठा. धर्मेंद्र सिंह, राजेश सारस्वत आदि मौजूद रहे।