कलुवा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर हुई युवक की मौत
गभाना। दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर कलुवा स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करारकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनो का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
कलुवा चौकी प्रभारी अंकुर कुशवाह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब तीन बजे कलुवा रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत की सूचना मिली। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब में दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त थाना कोतवाली के भुजपुरामुल्लापाड़ा निवासी 45 वर्षीय जमील पुत्र शेर मोहम्मद के रूप में हो गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।परिजनों के अनुसार जमील मानसिक रूप से बीमार थे। वह रविवार को बिना बताए घर से निकल गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।