रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर देश के लिए खतरा, होना चाहिए नार्को टेस्ट

अलीगढ़ के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने दी अपनी प्रतिक्रिया

अलीगढ।  सचिन के प्यार में सरहद पार पाकिस्तान से आई सीमा हैदर इन दिनों देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई। हर किसी की नजर सीमा हैदर के मामले को लेकर लगी हुई है। इस मामले में अलीगढ़ के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान ने कहा कि दूसरे मुल्क से आई सीमा हैदर देश के लिए खतरा बन सकती है। सरकार को सीमा हैदर का नार्को टेस्ट करने के साथ ही पूरी सच्चाई को जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर के बच्चों का भी डीएन टेस्ट कराकर पता लगाना चाहिए कि यह बच्चे पाकिस्तान के ही है या फिर भारत के ही है।उन्होनें कहा कि सीमा हैदर को पूरी तरह से प्रशिक्षित कर भारत भेजा गया है। बोलचाल, साड़ी पहनने का तरीका, शारीरिक गतिविधियां, एक दम प्रशिक्षित कमांडो जैसी है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर के साथ आये  बच्चों की सच्चाई पता लगानी चाहिए, कहीं ऐसा तो नहीं कि बच्चों को भारत से ही लाया गया हो। सरकार को सचिन व उसके घर की भूमिका की भी सच्चाई को सबके सामने लाना चाहिए।



उन्होंने कहा कि सीमा हैदर की सच्चाई का दुनिया के सामने आना बहुत जरूरी है। आखिर सीमा हैदर कहां से आई है? क्यों आई है? उसे यहां किसने भेजा है? और इसके पीछे उसका असली मकसद क्या है। अगर सरकार सीमा हैदर का नार्को टेस्ट नहीं कराती है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि सरकार महंगाई और देश की सुरक्षा से जुड़े इस तरह के मुद्दों को भुलाकर जनता को दूसरे मुद्​दों से गुमराह करना चाहती है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!