रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति के लिए हुआ चयन

अलीगढ़। गौंडा क्षेत्र के तलेसरा इंटर कालेज प्रधानाचार्य डालेश कुमार काकड़ान ने बताया कि सरकार की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 13 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से 208 मेधावी विद्यार्थियों का चयन हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं में से सात विद्यार्थी तलेसरा इंटर कालेज के चयनित हुए हैं। जिसमें शिवम कुमार निवासी सुबकरा, शिवम चौधरी, संदीप कश्यप, आदित्य कुमार, सत्येंद्र कुमार, रिया सिंह, शिवानी हैं। सभी छात्र-छात्राओं के चयन पर प्रबंधक समिति की तरफ से हरी बाबू सिंह, जगबीर सिंह ने बधाई दी। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक 48 हजार रुपये आर्थिक एवं एक प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त होंगे। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह, संजय कुमार, नागेंद्र सिंह आदि थे।

छात्रवृत्ति परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

बेसवां। कस्बा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पांच बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवर्त्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त किया है। जिसमें क्रांति कुमारी, विकास सिंह, शवरिजा, राधा, अर्चना ने परीक्षा पास कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बच्चों ने बताया कि प्रधानाचार्य हमें दो घंटे छुट्टी होने के बाद अलग से पढ़ाते थे, छुट्टियों में भी उन्होंने हमें पढ़ाया। इस छात्रवत्ती में बच्चों को चार साल में 48 हजार मिलेंगे। बच्चों के पास होने की खुशी में शिक्षकों ने स्वजन को बधाई दी। वहीं बच्चों को सम्मानित किया करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह, पूरन शर्मा, हेमलता, मीनू अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रवि शर्मा, गौरी शर्मा, चांदनी खान, राजू, फारुक सैफी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!