स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
- छात्र- छात्राओं ने राधा-कृष्ण बनकर दी मनमोहक प्रस्तुतियां
गभाना। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम वहर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान रूप सज्जा प्रतियोगिता समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें राधा-कृष्ण के बाल स्वरूपों ने लोगों का मन मोह लिया।
नगर के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में शनिवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शुभारंभ पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह के पौत्र व भाजपा नेता अजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर विस्तार डाला। उन्होंने कहा कि धरती पर जब कंस का अत्याचार बढ़ने लगा तब भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में धरती पर अवतार लेकर अर्धम का नाश किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के जीवन में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता हैं, छात्राें को ऐसे धार्मिक सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन की भी जमकर सराहना की।

इस दौरान बच्चों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, डांडिया, नाटक, मटकी फोड़ कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर वातावरण को ब्रजमय बना दिया, वहीं राधा-कृष्ण, गोपियों और ग्वाल वाल की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी काे अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने सभी अतिथियों को पटका पहना कर स्वागत करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन हरिपाल सिंह व हरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर हिमांशु माहेश्वरी, दीपांशु वशिष्ठ, जितेंद्र सिंह राघव, राजीव शर्मा, करन माहौर, राजकुमार कुशवाह, गजेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, श्याम सिंह, डौलेश लवानिया, सुनीता गौड़, रजनी शर्मा, रूबी सिंह, उर्मिला सिंह, गीताजंली, धीरज शर्मा, हिमांशु शर्मा, उमाकांत रावत आदि मौजूद रहे।
सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में भी कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने छात्रों को जन्माष्टमी पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारत देश में समय-समय पर अनेक तीज त्योहार मनाएं जाते हैं। जिनमें श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी एक विशेष त्योहार है। यह हमारी संस्कृति की पहचान है। यहां, पूजा सिंह, संतोष कुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार, अवधेश कुमार, भावना चौहान, रेनू सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़, अजय प्रताप सिंह, गजेंद्र शर्मा, करन कुमार आदि मौजूद रहे।

कस्बा के सरस्वती पब्लिक स्कूल में नन्हें-मुन्ने बच्चों से राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप बनकर व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, रमा सिंह, योगेश पालीवाल, कृष्णा सिंह, सुनीता सिंह, कविता सिंह, कुसुम देवी, सोमवती गुप्ता, रवि कुमार,अंकित सिंह, अर्जुन सिंह, गुंजन सिंह, हेमा सिंह, नीतू सिंह, सौम्या सिंह, सुमन, आरती, रितु, स्वाती सिंह, मुस्कान, दीक्षा, मंजू देवी, देवेन्द्र सिंह,गरिमा सिंह आदि मौजूद रहेे।