चंडौस के बाहरपुर में बेटा ने मामा के साथ मिलकर की पिता की हत्या
चंडौस। थाना क्षेत्र के गांव बाहरपुर में एक बेटा ने मामा के साथ मिलकर प्लाट बेचने का विरोध करने पर पिता की धारदार हथियार से हत्या कर शव को पोखर के किनारे फेंक दिया। शनिवार को ग्रामीणों को लहुलुहान हालत में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं आरोपी बेटा व उसके मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के 49 वर्षीय प्रेेमपाल सिंह खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी की पूर्व में ही मौत हो गई थी। उनके तीन बेटे हैं। सबसे बड़े बेटा प्रवीन की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे नाबालिकहैं। शुक्रवार को उनके घर पर बड़े भाई का साला महेश पुत्र हीरा सिंह निवासी जारपी थाना शिकारपुर, बुलंदशहर आया हुआ था।
प्लाट बेचने के विवाद में की हत्या
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बेटा प्रवीन अपने रिश्ते के मामा महेश साथ के मिलकर प्रेमपाल के एक प्लाट को बेचना चाहता था। जिसका प्रेमपाल विरोध कर रहे थे। तीनों ने रात्रि में शराब मिलकर पी फिर प्लाट बेचने को लेकर हुए विवाद हो गया। जिस पर प्रवीन व महेश ने मिलकर किसी धारदार हथियार से प्रेमपाल की हत्या कर दी और शव को गांव में पोखर किनारे रमेशचंद्र शर्मा के खेत में फेंक गया। शनिवार को ग्रामीणों को प्रेमपाल सिंह का शव लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ दिखा। शव पड़ा होने की सूचना पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस जांच में ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में मृतक को उसके बेटा प्रवीन के साथ देखा था। जिस पर पुलिस को शक गहरा गया। पुलिस ने प्रवीन से कढ़ाई से पूछताछ की तो उसने रिश्ते के मामा महेश के साथ पिता की हत्या करने की बात को स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी प्रवीन व उसके रिश्ते के मामा महेश को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे बेटा ने कराया मुकदमा दर्ज
मृतक प्रेमपाल के दूसरे नंबर के बेटा प्रदीप कुमार ने प्लाट को बेचने की नीयत से भाई प्रवीन व रिश्ते के मामा महेश कुमार कुमार के खिलाफ पिता की हत्या कर देने का मुकदमा दर्ज कराया है।