रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राज्य पोषण मिशन के कार्यों में लाएं तेजी – डीएम

– कलेक्ट्रेट में जिला पोषण समिति की हुई बैठक

अलीगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डीएम ने आईसीडीएस विभाग द्वारा गोद लिए गए अतिकुपोषित ग्रामों में राज्य पोषण मिशन के कार्यों के नियोजन, क्रियान्वयन, निगरानी, अनुश्रवण एवं कुपोषण को दूर किए जाने, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बनाए जाने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक माह गोद भराई आदि को भी पोषण ट्रैकर पर फीड किया जाना है। बाल विकास परियोजना टप्पल, इगलास एवं धनीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित न किए जाने एवं पोषण ट्रैकर एप पर खराब प्रगति के लिए प्रभारी सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ब्लॉक लोधा, इगलास एवं अतरौली में नियमित निगरानी कर अगले माह रिपोर्ट प्रस्तुत करने, ई-कवच पर फीड़िंग कराने के समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण करते हुए केंद्रों के विकास के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, चिकित्सक एवं संबधित के साथ बैठक कर समन्वय सहभागिता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने एनआरसी, वीएचएनडी, पोषण ट्रैकर, होम विजिट, स्कूल न जाने वाली किशोरी, बालिकाओं एवं एनीमिक किशोरियों की सूचना, आयरन गोली की उपलब्धता, कुपोषित बच्चों के परिवारों को शौचालय, राशन कार्ड, जॉब कार्ड से लाभांवित कराए जाने की स्थिति, पोषण वाटिका,आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र भवन की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया। इस दौरान सीडीओ आकांक्षा राना, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!