रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डीएम ने स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट का किया लोकार्पण

अलीगढ़। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में जे.के. सीमेंट के सीएसआर फंड से बास्केटबॉल कोर्ट का जीर्णोद्धार कराया गया। शुक्रवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बास्केटबॉल कोर्ट का फीता काट शुभारंभ किया। उन्होनें कहा कि स्टेडियम में बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अब खेलने में असुविधा नहीं होगी काफी समय से कोर्ट मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। खिलाड़ियों ने भी उनसे मिलकर कोर्ट जीर्णोद्धार कार्य कराने के लिये कहा गया था।हर कार्य अपने समय पर ही पूर्ण होता है और वह दिन आया जब जे के सीमेंट द्वारा सी एस आर फंड से जीर्णोद्धार कार्य पूरा कराया गया है। इस दौरान उन्होनें खिलाड़ियों से भी परिचय प्राप्त किया। साथ ही डीएम ने खुद बास्केट बॉल खेल का लुत्फ उठाया। इस दौरान सीडीओ आकांक्षा राना, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय एवं जे के सीमेंट के संयोग दुबे मौजूद रहे।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!