रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लोडर टेंपो से टकराकर बाइक सवार मां-बेटा घायल

लोधा। रोरावर क्षेत्र में जोफरी मोड़ के पास लोडर टेंपो से टकराकर बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी टेंपो चालक को पकड़ लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मडराक निवासी हनी सिंह गुरुवार शाम को मां कमलेश देवी के साथ बाइक से किसी काम से बुलंदशहर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर जोफरी मोड़ के पास पहुंचे। तभी सामने से अचानक आए लोडर टेंपो से उनकी बाइक टकरा गई।हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं आरोपी चालक को टेंपो के साथ पकड़कर रोरावर थाना भिजवा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!