रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कंपास मशीन की चपेट में आया चालक, मौत

इगलास क्षेत्र के गांव सिमरधरी में बाजरा की फसल काटते समय हुआ हादसा

अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र की बहादुरपुर चौकी के मुरसान रोड पर स्थित गांव सिमरधरी में बाजरा की फसल काट रहा कंपास चालक कटर की चपेट में आ गया। पंजाब के गंगरौला निवासी चालक की कटकर ददर्नाक मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव सिमरधरी निवासी जहीर पुत्र काले खां ने अपनी बाजरा की फसल को काटने के लिए कंपास मशीन बुलाई थी। कंपास मशीन पर पंजाब के पटियाला क्षेत्र के गंगरौला भंखार निवासी 32 वर्षीय चालक अर्जुन मेहरा पुत्र बलवीर सिंह चालक था। बाजरा की फसल काटते समय मशीन में कुछ कचरा आ गया था। चालक कंपास मशीन से कचरे को निकालने चला गया। इसी दौरान चालक का मशीन से पैर फिसल गया और वह कटर की चपेट में आ गया। चालक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। हरियाणा के जिला जिंद के थाना सफीदों के गांव शिवाना माल निवासी मशीन स्वामी जितेंद्र कुमार पुत्र जयपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने कंपास मशीन में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के स्वजनों को भी घटना के संबंध में जानकारी दी गई है। समाचार लिखे जाने तक स्वजन नहीं आए थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!