रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में चल रहे मामले में गैर हाजिर चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि कोमला निवासी राहुल कुमार व गिरधरपुर निवासी देवेंद्र कोर्ट में चल रहे मामलों में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!