रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत

गभाना। कस्बा में थाना के सामने सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी परमेश्वर उर्फ बब्बू बुधवार को पत्नी राखी के साथ किसी काम से गभाना बाजार आए थे। शाम को करीब साढ़े चार बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी थाना के सामने जीटी रोड पर परमेश्वर पत्नी को बाइक से उतारकर किसी काम से चला गया। राखी गांव जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें उपचार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखा दिया। उधर देर शाम को घर पहुंचे परमेश्वर से परिजनों ने राखी की जानकारी की। जिसके बाद परिजन उन्हें तलाश करते हुए थाना पहुंचे। तब फोटो के आधार पर परिजनों ने मृतका की पहचान राखी के रूप में कर ली। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राखी तीन बच्चों की मां थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!