रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में आयोजित हुई अभिभावक-शिक्षक संगोष्टी

गभाना। क़स्बा के लक्ष्मीराज इंटर कालेज में शनिवार को प्रधानाचार्य डाॅ. विजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में अभिभावक व शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें छात्रों के बेहतर संस्कार, शैक्षणिक क्रियाकलाप एवं जीवनोपयोगी क्रियाकलाप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में शिक्षकों व अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही अद्धवार्षिक परीक्षा परिणाम में छात्रों की प्रगति के बारे विचार विमर्श किया गया।

बैठक में प्रधानाचार्य डाॅ. विजेंद शर्मा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उनको संस्कारपूर्ण शिक्षा ग्रहण करवाना सबका परम दायित्व है। बच्चों के विकास के शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस भूमिका के निर्वाह में कालेज के साथ अभिभावकों का अच्छा तालमेल और समंवय वाला रिश्ता होना जरूरी है। बच्चों को नियमित विद्यालय भेजिए।

अभिभावकों को भी समय-समय पर कालेज आना चाहिए ताकि बच्चे के बारे में शिक्षकों से वास्तविक प्रगति की जानकारी मिल सके। बच्चों को भी संदेश पहुंचे कि माता-पिता उनकी परवाह करते हैं। शिक्षक-अभिभावक और छात्र के संयुक्त प्रयास से छात्र का जीवन बहुत उज्जवल हो सकता है। परिवार एवं कालेज संस्कारशाला भी है जहां बच्चों में उज्ज्वल संस्कार डाल कर उनको देश का श्रेष्ठ नागरिक बनाया जा सकता है। संगोष्ठी में 872 अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान यशपाल सिंह, अनिल शर्मा, हिमांशु, राधेश्याम सिंह, अखिलेश मिश्र, बृजेश चौधरी, साधना सिंह, गरिमा सिंह, मीनू रानी, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!