रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सुषमा का आइएएस में चयन होने पर किया स्वागत

कृष्णा अग्रवाल, बेसवां। कस्बा की बेटी सुषमा सागर पुत्री रमेश चंद्र सागर का यूपीएससी में चयन होने पर गुरुवार को कस्बा में स्वागत किया गया। बेटी ने समाज के साथ कस्बा का भी नाम रोशन किया है। हनुमान मंदिर से ढोल नगाढ़ों के साथ पैदल चल कर सुषमा कस्बा के लोगों से मिलते हुए नए गेस्ट हाउस पहुंची।

सुषमा सागर ने भगवान बौद्ध और बाबा साहब के आगे दीप प्रज्वलित किया।  डा. योगेश कुमार, सुमन सागर, बोना सिंह सागर, भरत शर्मा ने माला पहना कर सम्मानित किया। सुषमा ने बताया कि जो लोग बेटियों को बोझ मानते है वो एक बार यूपीएससी का परिणाम देख लें। बेटियों को लोग साथ लेकर चलेंगे तो बेटियां उनका नाम रोशन करेंगी। उन्होंने यूपीएससी की 733वी रैंक तीसरे प्रयास में प्राप्त की है। वह वर्तमान में गाजियाबाद में जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पीसीएस 2018 में सफलता प्राप्त की थी। पिता आगरा कोर्ट में अर्दली हैं और मां ग्रहणी। बड़ी बहन शिक्षक भाई रेलवे में कार्यरत है। इस अवसर पर सत्यवीर सिंह, बोबी सगर, ब्रजेश सगर, गिर्राज सगर, सौदान सगर, रघुवीर सिंह, पूरन चंद्र निराला, चाहत अली, भरत शर्मा, साबिर खां, अजय सागर, पप्पू शर्मा, बच्चू गोयल, अजीत सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!