रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाला तांत्रिक पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

इगलास। थाना क्षेत्र के गांव नगला बधिया में बच्चा होने की दवा लेने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी चेला की तलाश में जुटी हुई है।

यह था पूरा मामला
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के एक गांव से की महिला की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन उसे कोई बच्चा पैदा न हुआ। जिस पर एक रिश्तेदार ने महिला के पति को इगलास थाना क्षेत्र के गांव नगला बधिया में तांत्रिक द्वारा बच्चा होने की दवा देने की जानकारी दी। शुक्रवार को महिला अपने पति व रिश्तेदार के साथ तांत्रिक के पास दवा लेने पहुंची। जहां पर तांत्रिक ने पहले झाड़ फूंक की, फिर उसके बाद पति व रिश्तेदार को कमरे से बाहर भेज दिया। तांत्रिक ने वहां मौजूद एक चेला के साथ मिलकर महिला से जबरन दुष्कर्म कर डाला। घटना के बाद महिला ने बाहर आकर तांत्रिक की करतूत पति व रिश्तेदार को बताई। जिस पर पति व रिश्तेदार तांत्रिक से शिकायत करने पहुंचे। जिस पर आरोपी तांत्रिक व उसके चेला धमकी देने लगे। पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी तांत्रिक व उसके चेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

तांत्रिक को किया गिरफ्तार
इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में नगला बधिया निवासी आरोपी तांत्रिक धर्म व उसके चेला देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी तांत्रिक व उसके चेला की तलाश की जा रही थी। जिस पर मंगलवार को अतिरिक्त निरीक्षक कोमल सिंह ने तांत्रिक धर्म को विसाहुली मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी चेला देवेंद्र की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

अवैध असलहा के साथ किया गिरफ्तार
इगलास। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने नगला बलराम निवासी उमेश पुत्र कुंवरपाल सिंह को उसके गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध पोनिया बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!