रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तयेरे भाई की हत्या करने आया था पड़ौसी पर कर दिया हमला

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दयाल में तयेरे भाई की हत्या करने आए युवक ने पड़ौसी युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गांव नगला दयाल निवासी संजय पुत्र निहाल सिंह सोमवार की सुबह पांच बजे शौच करके घर लौट रहा था। गांव के ही अनिल कुमार के घर के सामने उसके ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। युवक पर चाकू से बार किए गए। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हाेगया। शोर गुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक राहुल को मौके पर दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन के सहयोग से घायल युवक का उपचार के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित के भाई अमर सिंह ने राहुल के साथ ही उसके रिस्तेदार गांव जैथोली निवासी शनि, चंदन व शनी के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।

बताया जाता है कि गांव नगला दयाल निवासी अनिल कुमार का बेटा राकेश और सौतेले छोटे भाई संजय की बेटी दिल्ली के रामनगर शारदा में दादी के साथ रहते थे। दोनों परिवारों में पारिवारिक ज्वेलरी को लेकर विवाद भी चल रहा है। यह भी चर्चा है कि राकेश ने चचेरी बहन के अापात्तिजनक फोटो राहुल को भेजे थे और दोनों के मध्य उत्तेजना पूर्ण बाते हुई थी। इसके बाद दोनों में तनाब और बढ़ गया और राहुल ने राकेश की हत्या का मन बना लिया। दिल्ली से राहुल पहले अपनी ननिहाल गांव जैथोली पहुंचा। यहां से अपने मामा के साथ मोपेड से नगला दयाल पहुंचा था। अंधेरे में वह संजय को ठीक से पहचान नहीं सका और हमला कर दिया। सीओ महेश कुमार ने बताया कि इन दोनों के मध्य फोन पर उत्तेजना पूर्ण बाते होती थी। राहुल सोमवार सुबह राकेश की हत्या करने नगला दयाल आया था। संजय को राकेश समझकर चाकू से वार कर दिया। घायल को उपचार हेतु जेएनएमसी भेज दिया गया है। आरोपित राहुल व इसके मामा शनि को गिरफ्तार किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!