कलुवा में किशोर की करंट से हुई मौत
गभाना। थाना क्षेत्र के गांव कलुवा में एक किशोर की पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हाे गया। परिजनों ने कोई भी पुलिस कार्रवाई कराए बिना ने किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कलुवा गांव निवासी संजू किसान है। उनका तीसरे नंबर का 12 वर्षीय बेटा रोहित गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्रा था। शुक्रवार सुबह संजू अपने परिजनों के साथ खेतों पर मक्का निकलने गए थे। इस दौरान उन्होंने बेटा रोहित को घर से तिरपाल लेने के लिए भेज दिया। रोहित ने घर पहुंचकर जैसे ही तिरपाल को उठाया तो वहां रखा पंखा उसके ऊपर गिर पड़ा। पंखा में करंट होने के चलते वह उसकी चपेट में आ गया। जब रोहित काफी देर तक खेत पर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करते हुए घर पहुंचे। रोहित के ऊपर पंखा पड़ा हुआ था, जबकि वह अचेत हालत में था। जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन किशोर को आनन-फानन में उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई किए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि मामले में कोई भी सूचना थाना को प्राप्त नहीं हुई है।