रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार-ट्रक की भीषण भिडंत, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

- मथुरा- वृंदावन की परिक्रमा से वापस आ रहे थे, जवां क्षेत्र में अलीगढ़ -अनूशहर रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा

अलीगढ़। थाना जवां क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित जेके लक्ष्मी व्हाइट ब्रिक फैक्ट्री के सामने रविवार को एलपीजी गैस से भरे ट्रक -एक्सयूवी कार में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक एवं एक महिला समेत तीन लोगों की कार में ही फंसकर मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

चालक के शव को जेसीबी की मदद से छत एवं इंजन को तोड़कर बाहर निकाला जा सका। जनपद बुलंदशहर के कस्बा व थाना अहमदगढ़ निवासी रूपेश शर्मा पुत्र यशोदर्शन शर्मा एक्सयूवी कार से वृंदावन में परिक्रमा करने के बाद घर जा रहे थे । वे अलीगढ़ -जवां के रास्ते अहमदगढ़ जा रहे थे। शाम चार बजे कार जैसे ही जवां से करीब एक किलोमीटर पहले जेके लक्ष्मी व्हाइट ब्रिक फैक्ट्री के सामने पहुंची तभी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से जा टकराई।हादसा इतना भीषण था कि कार टकराने के बाद दूसरी ईको वैन से जा टकराई और कलाबाजी खाते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चालक रूपेश शर्मा निवासी अहमदगढ़ एवं उनके भाई योगेश शर्मा एवं उनकी पत्नी रितु शर्मा समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई । कार में फंसे रूपेश शर्मा के शव को कार को जेसीबी की मशीन से काटकर निकाला जा सका।

हादसे में रूपेश शर्मा की पत्नी रेनू शर्मा, बेटी निशी शर्मा, बेटा लक्ष्य शर्मा को गंभीर हालात में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर पर अहमदगढ़ में कोहराम मच गया। रूपेश शर्मा एक निजी स्कूल के संचालक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने रात में ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!