रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मैक्स ने कावड़ियों में मारी टक्कर, तीन घायल

लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र में हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास डाक कावड़ लेकर जा रहे कावड़ियों को मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कावड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मैक्स लेकर मौके से फरारा हो गया।मिली जानकारी के अनुसार आगरा के थाना बरहन के गांव जमापुर के रहने वाले करीब 35 लोग हरिद्वार से डाक कावड़ लेकर जा रहे थे। रविवार देर शाम को करीब आठ बजे कुछ लोग हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास एक ढाबा पर खाना खाने जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही मैक्स पिकअप ने तीन कावड़ियों को रौंद दिया।हादसे बॉबी, डिंपी व भूपेेंद्र निवासी जमापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य साथियों में चीख-पुकार मचने लगी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को नादा चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि ढाबा पर खाना खाने जाने के लिए सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ है। तीनों का उपचार जारी है। वहीं मैक्स की तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!