रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घर से मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर धुना, पुलिस के किया हवाले

- चोरों के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल व टेंपो हुआ बरामद

गभाना। क्षेत्र के गांव नगलिया पला सल्लू में घर से मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों चोरों की जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के सौंप दिया। आरोपियों के पास चोरी का टेंपो व चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस चोरों से पूछताछ में जुटी है।

नगलिया पला सल्लू निवासी केशव सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार सुबह वह घर में मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर बाहर निकल गया। कुछ देर वह अपने चचेरे भाई शक्ति सिंह के साथ घर लौट कर आया। देखा कि दो चोर उसका मोबाइल लेकर भाग रहे हैं। जिस पर दोनों ने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मदद से चोरों को टेंपो के साथ पकड़ लिया।इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों चोरो की जमकर धुनाई कर डाली और पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में चोरों ने अपने नाम अशोक पुत्र घनश्याम निवासी वेगमगंज थाना संडीला जनपद हरदोई व संजीव उर्फ सन्नी पुत्र अशोक जाटव निवासी तिलोठी थाना सासनी जनपद हाथरस बताया। आरोपियों के पास से पिछले दिनों गौतमबुद्धनगर से चोरी किया टेंपो व चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी काफी शातिर किस्म के चोर हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!