रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

परिजन घर से गए बाहर, चोर पीछे से घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नगदी लेकर हुए फरार

- थाना सासनीगेट के महेंद्र नगर की घटना, CCTV कैमरों में कैद हुए आरोपी

 

अलीगढ़। थाना सासनीगेट के महेद्र नगर में बुधवार की रात्रि में चोर बंद बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चुराकर ले गए। घटना के समय परिजन बाहर गए हुए थे। गुरुवार सुबह पीड़ित परिवार जब घर पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। जिस में पुलिस को आस-पास लगे CCTV कैमरों में चोरों की फुटेज मिली है। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

परिजन गए हुए थे बाहर

सासनीगेट के महेंद्र नगर स्थित हनुमानपुरी निवासी चेतन कुमार वार्ष्णेय कपडा कारोबारी है और वह दुबे के पड़ाव पर अपनी दुकान चलते है। वह हनुमानपुरी में अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे, जबकि अन्य परिजन दूसरे घर में रहते हैं। बुधवार को चेतन कुमार वार्ष्णेय की पत्नी मायका चली गई, जबकि रात्रि में वह ताला लगाकर अपने पुराने घर सोने के लिएचले गए। देर रात्रि में चोरों ने घर का ताला तोड़कर कमरों रखे जेवरात व नगदी को चोरी कर ले गए। गुरुवार को जब चेतन वार्ष्णेय घर पर पहुंचे तो ताला टूटा देख व घर में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। पीड़ित के अनुसार चोर करीब 12 लाख रुपये के जेवरात व नगदी चुराकर ले गए हैं। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

CCTV कैमरों में नजर आए चोर

घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगालने शुरू किए। पास के मकान में लगे CCTV मे चोर स्पष्ठ जर आ रहे हैं। जिसमें दो चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर जाते हुए दिख रहे हैं और इसके कुछ देर बाद वह घर का सारा सामान लेकर बाहर निकल रहे हैं।

वर्जन

सीओ प्रभम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। CCTV कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!