रात्रि में चोरी किया माइक्रोस्कोप, शाम को छोड़कर भागा चोर
इगलास। कस्बा के लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कुछ दिनों पूर्व बनी लैव से रात्रि को माइक्रोस्कोप चोरी हो गया। दोपहर के समय फील्ड यूनिट की जांच के दौरान चोर लैव के पीछे माइक्रोस्कोप छोड़कर चला गया। घटना को लेकर चर्चाओं के दौर जारी हैं।
अधीक्षक डा. स्कन्द राजा ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि को लैव का ताला तोड़कर चोरी माइक्रोस्कोप को चुरा ले गया था। इसकी जानकारी शनिवार की सुबह हास्पीटल खुलने पर हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। कस्बा इंचार्ज संजय गिरि ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत जिला मुख्यालय से फील्ड यूनिट को घटना के खुलासे में सहयोग के लिए बुलाया। शाम को फील्ड यूनिट फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही लैव पर काम करने वाले कर्मियों से घटना की जानकारी कर रही थी। इसी दौरान चोरी गए माइक्रोस्कोप को कोई पीछे डालकर भाग गया। चोरी का प्रकरण चर्चा में है कि आखिर चोर कौन था जो चोरी भी कर ली और चोरी का खुलासा होने से पहले ही माल छोड़कर भाग गया।