रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवती काे बहला-फुसलाकर ले गया पड़ौस का युवक

इगलास। कस्बा के मोहल्ला असावर से एक युवती को पड़ौस का ही युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व युवती की तलाश शुरू कर दी है।

कस्बा के मोहल्ला असावर निवासी एक युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह उसकी 18 वर्षीय बहन को पड़ौस का ही राकेश नाम का युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। परिजनों ने दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


उधारी के रुपये मांगने पर घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़

इगलास। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को उधारी के रुपये मांगना खासा महंगा पड़ गया। आरोपियों ने घर मेंं घुसकर महिला के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ कर डाली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही ऋषिपाल सिंह, ओमप्रकाश, जुगेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, दीपू विगत सात फरवरी को अवैध हथियार लेकर घर में घुस आए। उसने उधारी के तीन लाख रुपये मांगे तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर अश्लील हरकत की। मामले में जब वह शिकायत लेकर थाना पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मजबूरन उसने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घर में घुसकर नामजदों ने की मारपीट, तोड़ सामान

इगलास। क्षेत्र के गांव धनुआ की नगरिया में नामजदों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए घर में रखा सामान भी तोड़ डाला।

मामले में धनुआ की नगरिया निवासी रामू उर्फ सत्यवीर सिंह पुत्र नवाब सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया के बुधवार रात में गांव के गांव के ही सुमित, शिवकुमार, राहुल, श्यामवीर आदि घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए पथराव करने लगे। विरोध करने पर उक्त आरोपियों ने मारपीट करते हुए घर में रखा सामान तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!