रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मानक के विपरीत संचालित ईंट भट्ठा को तहसीलदार ने पानी डलवाकर कराया बंद

गभाना। क्षेत्र के गांव थानपुर-खानपुर में मानक के विपरीत चल रहे ईंट भट्ठा को तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने पानी डलवाकर बंद करा दिया। जिससे अन्य भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम गभाना हीरालाल सैनी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तहसील क्षेत्र में अवैध तरीके से मानकों के विपरीत चल रहे ईंट भट्ठों को चिन्हित किया है। तहसील प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर चिन्हित भट्ठों को बंद कराने में जुटी हुई है। बुधवार को तहसीलदार अजीत सिंह, नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग, प्रदूषण विभाग के सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने तहसील क्षेत्र के गांव थानपुर-खानपुर स्थित मैसर्स चौधरी ईट उद्योग (मै0 केपीएस ईट उद्योग) पर छापेमार कार्रवाई की। जहां भट्ठा मानक के विपरीत संचालित होते हुए मिला। जिस पर टीम ने दमकल की गाड़ी से पानी डलवाकर भट्ठा को बंद कर दिया गया। वही टीम ने नगला सरूआ, रामपुर-शाहपुर, जहराना स्थित ईट भट्ठों का निरीक्षण किया गया। जहां तीनों ही भट्ठा बंद मिले। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में मानक के विपरीत कोई भी ईंट भट्ठा संचालित नहीं होने दिया जाएगा। टीम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!