रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सोशल मीडिया पर युवक को तमंचा के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात

चंडौस। चंडौस क्षेत्र के एक युवक को तमंचा के साथ सोशल मीडिया पर अपना फोटो वायरल करना खासा महंगा पड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर चंडौस सीता राम सरोज ने बताया कि एंट्री क्राइम के जरिए जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर एक युवक का पिस्टल के साथ फोटो वायरल हो रहा है। इस वायरल फोटो की तहकीकात की गई तो यह गांव ताजपुर से जुड़ा हुआ है। पिस्टल के साथ युवक की पहचान मोहित पुत्र राम अवतार के रूप में हुई। मामले में एसआई शिवनंदन आनंद की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसे सोमवार को चंडौस-ताजपुर मार्ग के पास से ऑपरेशन निहत्था के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


युवती के साथ छेड़छाड़ व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

खैर। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ व विरोध करने पर बाप- बेटी पर जान से मारने की नियत से फायर कर मारपीट कर देने का मामला दर्ज हुआ है।

कोर्ट के आदेश पर एक युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती 25 अप्रैल की सुबह वह अपनी बेटी के साथ खेतों पर ज्वार की बुबाई करा रहा था। तभी गांव तेहरा निवासी सुदेश, पवन, गोकुल, कारेलाल, बृजहमोहन अपने अन्य दो साथियों के साथ हाथों में लाठी-डंडे, फरसा व तमंचा लेकर आ गए और बिना किसाी बात के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बाप-बेटी के साथ लाठी डंडों व फरसा से मारपीट करते हुए घायल कर दिया और उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर झौंक दिया। जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपितयों ने बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े भी फाड़ दिए। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ौस के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!