रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

Transfer: एसएसपी ने थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, प्रशिक्षु IPS श्रव्या गोयल बनी थाना प्रभारी जवां

अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सोमवार की देर रात्रि में कई थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया है।

इस दौरान प्रशिक्षू IPS श्रव्या गोयल को थाना प्रभारी जवां बनाया गया है, जबकि जवां पर तैनात थाना प्रभारी अवधेश कुमार को SSI अकराबाद बनाया गया है। निरीक्षक देवेंद्र कुमार को अपराध शाखा से अपराध प्रभारी निरीक्षक जवां, उपनिरीक्षक इफ्तियार अली को SSI लोधा, उपनिरीक्षक मोहन लाल को दादों से पिलखना चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक शनि पवार को चौकी प्रभारी हवाई अड्डा महुआखेड़ा से चौकी प्रभारी जीबीएम, उपनिरीक्षक संदीप कुमार को हरदुआगंज से चौकी प्रभारी पला सहिबाबाद (सासनीगेट) उपनिरीक्षक शशांक कौशिक पुलिस लाइन से थाना टप्पल, उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना रोरावर, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को थाना गोधा से थाना हरदुआगंज, उपनिरीक्षक रामदास को पुलिस लाइन से थाना गांधी पार्क, उपनिरीक्षक चरन सिंह को पुलिस लाइन से थाना हरदुआगंज, उपनिरीक्षक जनमेद सिंह को अकराबाद से महुआखेड़ा, उपनिरीक्षक महेश सिंह को चौकी प्रभारी पला साहिबाबाद से थाना अकराबाद स्थानांतरित किया है। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!