रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्कूल का जंगला काटकर सामान चोरी

लोधा। क्षेत्र के गांव हयातपुर विझेरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के जंगला को काटकर चोर हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए। शिक्षामित्र की तहरीर के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

मामले में शिक्षामित्र कुलदीप शर्मा ने दी तहरीर में बताया कि रविवार रात में चोरों ने स्कूल स्थित रसोईघर का जंगला काट कर वहां रखा हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए। साेमवार सुबह जब रसोई का ताला खोला तब घटना की जानकारी हो सकी। शिक्षक के अनुसार चोर पूर्व में स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!