रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

परचून की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

गभाना। क्षेत्र के कटरा मोड़ स्थित परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोर लाखों की चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमना निवासी राहुल कुमार कटरा मोड़ पर रोहन किराना स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं। मंगलवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए। देर रात में चोर दुकान का ताला तोड़कर नगदी व हजारों रुपये का किराना का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार को जब राहुल दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देख व दुकान में सामान बिखरा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद आस-पास के दुकानदार व ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जानकारी जुटाई। पीड़ित के अनुसार चोर गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये की नगदी के अलावा हजारों रुपये का किराना का सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!