रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बंद मकान का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा ले गए चोर

लोधा। क्षेत्र के गांव जतनपुर चिकावटी में चोर बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का कीमती सामान चुराकर ले गए।

मामले में गांव के केशव देव पुत्र जीतपाल सिंह ने शुक्रवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके दो घर हैं। एक गांव के बाहर है तथा दूसरा गांव में है बीती 13 दिसंबर की रात को वह बाहर वाले मकान पर ताला लगाकर गांव वाले मकान में सोने के लिए चला गया। रात्रि में चाेरों ने बाहर वाले मकान का ताला तोड़कर वहां से फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इनवटर-बैटरी, कपड़े, पीतल के बर्तन आदि समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब वह मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा देख व सामान बिखरा हुआ देख उसके होश उड़ गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!