रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पत्नी से विवाद में खुद को गोली मारने वाले युवक की हुई मौत

अतरौली। क्षेत्र के गांव नहल में पत्नी से हुए विवाद में खुद को गोली मारने घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

बता दें कि गांव नहल निवासी 26 वर्षीय नाहर सिंह पुत्र चंद्रपाल का गुरुवार दोपहर में किसी बात को लेकर मायका में रह रही पत्नी से फोन पर विवाद हो गया। जिस पर नाहर ने तमंचे से अपनी कनपटी में गोली मार ली थी। गोली लगते ही नाहर लहुलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा था। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां पर गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां पर शुक्रवार को युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

पति ने पत्नी से विवाद होने पर मारी खुद को गोली, गंभीर घायल

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!