महान देशभक्त, शिक्षाविद और समाज सुधारक थे बाबा साहब
गभाना। संविधान रचियता बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर का 132 वां जन्मदिवस क्षेत्र भर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बाबा साहब के अनुयाईयों ने उन्हें श्रद्धाजंलि देते उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
तहसील सभागार में में एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार उदयवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप चौधरी, अजेंद्र तौमर ने बाबा साहब के छविचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कस्बे के आंबेड़कर चौक में बाबा साहबकी प्रतिमा पर अनुयाईयों ने माल्यार्पण के जरिए अपनी श्रद्धाजंलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें महान देशभक्त व समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपनी टीम के साथ मिलकर जिस संविधान की रचना की उसमें सभी वर्गो के हित को ध्यान में रखा गया है। जिससे देश दिन दोगुनी, रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। उन्होंने देश की सामाजिक एकता को मजबूत रखने का संदेश दिया था और इस दिशा में काम भी किया। इस मौके पर बाबा साहब के समता मूलक समाज की स्थापना के सपने को साकार करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने के साथ ही गरीब व असहाय व जरूरतमंद बच्चों को पाठन सामग्री वितरित की गई। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सतपाल सुमन, चरन सिंह नेताजी, राजवीर सिंह, कुंवर अभिमन्युराज सिंह, वेदप्रकाश शर्मा वेदा, रामू पंडित, सौरव सिंह, रंजीत सिंह, डा. ललित कुमार, संजू सिंह, तारा चंद, भरत सिंह, प्रशांत वर्धन, राजकुमार, शिवकुमार, नीलम देवी, अंकित सिंह, विक्रम, अजय, विजय, दीपेंद्र, राजेश, भानू, वंशिका, दिनेश राना, दीपक रैना, दृश्य सुमन, नदीम खान, यामीन अली, भानू, शिवकुमार सिंह, कांति स्वरूप, महेंद्र सिंह, रजत सिंह, विशांत ठाकुर, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं दौरऊ स्थित रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल में भी बाबा साहब की जयंंती धूमधाम के साथ मनाई गई। यहां प्रधानाचार्या दीपमाला जादौंन, विनोद तिवारी, प्रीती राघव, रीमा सिंह, हिमांशी वैष्णव, कोमल सिंह, अनिरूद्ध सिंह, विशाल सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बा चंडौस व पिसावा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुरक्षा की दृष्टि एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया मय फोर्स शोभायात्रा में मुस्तैद रहे।