रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टोल कर्मियों ने लौटाया खोया हुआ पर्स, पेश की ईमानदारी की मिसाल

गभाना। गाजियाबाद-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर टोल कर्मियों को सड़क पर एक महिला का पर्स पड़ा मिला। उस पर्स में रुपयों के अलावा सोने के कुंडल व जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। जिस पर टोल कर्मियों ने दस्तावेजों के आधार पर महिला की तलाश कर पर्स को लौटा दिया। महिला व उसके परिजनों ने टोलकर्मियों की ईमानदारी की जमकर सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

गाजियाबाद-अलीगढ़ नेशनल हाईवे के रूट पेट्रोलिंग टीम के मोहित कुमार व दीपेंद्र सिंह रविवार को सड़क पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी उन्हें अलीगढ़-बुलंदशहर बॉर्डर पर सड़क पर एक महिला का पर्स पड़ा मिला। दोनों कर्मियों ने उसे उठाकर देखा तो उसमें करीब 29 सौ रुपये, एक जोड़ी सोने के कुंडल व आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। पर्स के आधार कार्ड पर टोलकर्मियों ने पर्स की मूल मालिक रेनू देवी पत्नी विकास कुमार निवासी मूसेपुर जलाल थाना क्वार्सी को खोज लिया। सोमवार को रेनू देवी परिजनों के साथ गभाना टोल प्लाजा पर पहुंच गई। जिस पर टोल मैनेजर इंद्रजीत चौधरी, मोहित कुमार, दीपेंद्र कुमार व जितेंद्र सिंह ने महिला को पर्स वापस सौंप दिया। खोए हुए पर्स को पाकर महिला की आंखों में से खुशी के आंसू छलक पड़े। महिला ने बताया कि वह खोये हुए पर्स के वापस मिलने की उम्मीद पूरी तरह से छोड़ चुकी थी। महिला व उसके परिजनों ने टोलकर्मियों की ईमानदारी की जमकर सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!