अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-टॉली पलटे, चालक की मौत
पिसावा। क्षेत्र के गांव बसेरा के निकट ट्रैक्टर-ट्राली अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पलसेड़ा निवासी भीष्म सिंह के घर पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। उनका 22 वर्षीय बेटा राहुल कुमार सोमवार को बुलंदशहर के जहांगीरपुर से ट्रैक्टर-ट्राॅली में बालू भरकर घर आ रहा था। जैसे ही वह गांव बसेरा के समीप पहुंचा।
तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके ट्रैक्टर-ट्राॅली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गए, जबकि राहुल दबकर गंभीर रूप से घायल हाे गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए, सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजन घायल को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का करीब दस माह पूर्व विवाह हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।