रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पूर्व प्रबंधक को निर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

इगलास। कस्बा के श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज की पूर्व प्रबंधन स्व. सरोज सिंह का निर्वाण दिवस श्री शिवदान सिंह स्मृति महाविद्यालय में मनाया गया। इस दौरान हवन-पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य मयंक उपाध्याय द्वारा कराया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरोज सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में संस्था की प्रबंधक मोनिका सिंह, जवाहर विद्यालय सुसाइटी के चेयरमैन चौ. दिलीप सिंह, अक्षत सिंह, प्रतिष्ठा सिंह, प्राचार्य डा. राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य डा. हरीश चाहर, प्रधानाचार्य केपी सिंह, डा. संजय कुमार, डा. वाईके शर्मा, जितेंद्र सिंह, पंकज अग्रवाल, उदयवीर सिंह, रामवीर सिंह, हरीशंकर दीक्षित, डा. कृष्णा, हीरा सिंह, विजयपाल सिंह के साथ ही शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!